फ्री में मिलेगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर या डोनट
फ्री में मिलेगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर या डोनट
गूगल अपना डोनट कैंपेन भारत लेकर आयी है. इस कैंपेन में गूगल के स्टोर्स पर या तो यूजर्स को फ्री में डोनट दिया जाएगा या फिर 4,499 रुपये वाला गूगल होम स्मार्ट स्पीकर.
हाल ही में गूगल ने भारत में अपना स्मार्ट स्पीकर गूगल होम और होम मिनी हाल ही में लॉन्च किया है और अब अमेरिकन सर्च इंटरनेट कंपनी गूगल अपना डोनट (एक तरह का विदेशी डेज़र्ड) कैंपेन भारत लेकर आयी है. भारत में डोनट कैंपेन दिल्ली और मुंबई शहरों में शुरु किया गया है. इस कैंपेन में गूगल के स्टोर्स पर या तो यूजर्स को फ्री में डोनट दिया जाएगा या फिर 4,499 रुपये वाला गूगल होम स्मार्ट स्पीकर. यानी इस कैंपेन में यूजर को दोनों में से एक चीज़ जरुर मिलेगी.
कहां मिलेगा ये डोनट कैंपेन का फायदा?
- मुंबई के घाटकोपर में स्थित आर सिटी मॉल और दिल्ली के सलेक्ट सिटी वॉक मॉल में गूगल के स्पेशल शॉप पर ग्राहक जाकर ये ऑफर पा सकते हैं. इस ऑफर में आपके लक का मामला है. आप होम स्पीकर मिनी या डोनट दोनों में से एकर चीज़ पा सकते हैं.
- सबसे पहले गूगल के इन स्पेशल शॉप पर जाएं.
- यहां आपके एक्सपीरियंस ज़ोन में ले जाया जाएगा. इस एक्सपीरियंस ज़ोन को गूगल होम और होम मिनी के एकिसपीरियंस के लिए बनाया गया है.
- यहां आप गूगल के वॉयस असिस्टेंट का डेमो लें. गूगल होम स्मार्ट स्पीकर का आनंद उठाए.
- एक्सपीरियंस ज़ोन से बाहर काउंटर पर आएं. यहां एक बटन दी गई है जिसे दबाएं.
- बटन दबाते ही काउंटर पर एक पैकेट आपके लिए आएगा. इस पैकेट में डोनट या गूगल होम मिनी स्पीकर दोनों में से एक चीज़ होगी.
इस कैंपेन को कंपनी ने अमेरिका में गूगल होम के लॉन्च के वक्त शुरु किया था अब इसे भारत लाया गया है ताकि कंपनी गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ा सके. इस स्पीकर की बात करें तो गूगल होम मिनी में 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz) Wi-Fi dual-band कनेक्टिविटी है जहां दोनों ANDROID AUR iOS सपोर्ट के साथ आते हैं. होम स्पीकर में एक 2 इंच ड्राइवर और ड्यूल 2-इंच पैसिव रेडिऐटर्स हैं जो कई तरह के ऑडियो फॉरमेट भी सपोर्ट करता है.
फ्री में मिलेगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर या डोनट
Reviewed by Unknown
on
April 23, 2018
Rating:
Reviewed by Unknown
on
April 23, 2018
Rating:

No comments: