SAMSUNG to new smartwatch launches in India - Utterly Amazing

SAMSUNG to new smartwatch launches in India

SAMSUNG launches two new Smartwatch launches in India, Learn Price and Features

100% WATERPROOF WATCH


  • भारत में सैमसंग की Gear Sport स्मार्टवॉच 11 दिसंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक 4 दिसबंर से इसके लिए प्री-बुकिंग कर सकेंगे। वहीं Gear Fit2 Pro फ्लिपकार्ट और सैमसंग स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने दो नए Gear Sport स्मार्टवॉच और Gear Fit2 Pro फिटनेस ट्रैक लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन डिवाइस की कीमत क्रमश: 22,990 रुपए और 13,590 रुपए निर्धारित की है
  • Gear Sport और Gear Fit2 Pro को कंपनी ने कुछ सुधार के साथ पेश किया है। अब इसमें 5ATM (50 मीटर) तक वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। यूजर इसे पहनकर न सिर्फ बारिश या शावर का आनंद ले पाएंगे बल्कि स्विमिंग भी कर सकेंगे। कंपनी ने इसे 100 प्रतिशत वाटरप्रूफ डिवाइस बताया है।
  • Gear Sport में 1.2-इंच का सर्कुलर AMOLED डिसप्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच के डिस्प्ले पर यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। सैमसंग Gear Sport में 1 गीगाहर्टज का डुअल-कोर चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 768एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के लिए दिया गया है। इसमें 300एमएएच बैटरी दी गई है।
  • 5ATM वाटर रेजिस्टेंस और थोड़ा कर्व्ड डिसप्ले के अलावा Gear Fit2 में सुधार के तौर पर जीपीएस सपोर्ट दिया गया है। वियरेबल फिटनेस बैंड में 1.5-इंच का कर्व्ड सुपर AMOLED डिसप्ले दिया गया है। यह डुअल कोर चिपसेट के साथ 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित है। इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है।

BUY NOW WATCH

SAMSUNG to new smartwatch launches in India SAMSUNG to new smartwatch launches in India Reviewed by Unknown on May 23, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.